
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
भाजपा के पूर्व विधायक एवं मौजूदा समय में पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह के ड्रीम प्रोजेक्ट को तरवा ब्लाक के भिलिहिली गांव निवासी लोक निर्माण विभाग के बड़े ठेकेदार संजय सिंह धार दे रहे हैं। ठेकेदार के कार्यों की लोग प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं।
बता दें कि नरेंद्र सिंह लालगंज ब्लाक क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनकी गिनती दिग्गजों में की जाती है। नरेंद्र सिंह जिले में भाजपा के लिए उस समय कमल खिलाया था। जिस समय पार्टी अपने अस्तित्व की जंग लड़ रही थी। लहुवा गांव के रहने वाले नरेंद्र सिंह के गांव के लिए लालगंज बाजार से सड़क निकली है जो लहुवा बाजार के आगे पल्हना मेहनाजपुर मुख्य मार्ग में जाकर जुड़ती है। सिंगल लेन की यह सड़क काफी जर्जर हो गयी थी। लोगों का इधर से आना जाना दूभर हो गया था। पूर्व विधायक के प्रयास से इस सड़क का ना केवल निर्माण हो रहा है, बल्कि सड़क का चौड़ीकरण भी किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग की तरफ से इस सड़क का निर्माण तरवा ब्लाक के भिलिहिली गांव के ठेकेदार संजय सिंह निर्माण करवा रहे हैं। संजय सिंह ने दावा किया कि सड़क निर्माण में मानक का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। वह स्वयं मौके पर खड़े होकर काम को चेक करते हैं। गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जा रहा है। ठेकेदार ने बताया कि सड़क निर्माण के साथ ही लालगंज बाजार में लहुवा तिराहे को भी सुंदर और आकर्षक बनाया जाएगा। इस तिराहे से लालगंज बाजार की भी खूबसूरती बढ़ जाएगी। उधर ठेकेदार के कामकाज से क्षेत्र की जनता भी खुश है। लोगों का कहना है कि इस तरह की सड़क बन जाने से क्षेत्र के तेजी से विकास होगा। क्षेत्र के जगदीश राम, पंकज सिंह, मोहन, रामकरन, जुबेर अहमद, एहसान आदि ने सड़क निर्माण को बेहतर बताया है।
सड़क बनने से मिलेगा फायदाः
लालगंज बाजार से लहुवा बाजार होते हुए पल्हना मेहनाजपुर मुख्य मार्ग में मिलने वाली इस सड़क का क्षेत्र के तमाम गांव के लोगों को फायदा होगा। इसके अलावा लालगंज के पश्चिम तरफ के जिन लोगों को मेहनाजपुर, गाजीपुर, मऊ जिले में आना जाना होगा। उन लोगों को भी विशेष फायदा होगा। सबसे बड़ी बात यह है कि शक्तिपीठ मां पाल्हमेश्वरी धाम जाने और आने में भी लोगों को काफी सहुलियत मिलेगी।
