
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
अन्याय, शोषण, भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्षरत भारत रक्षा दल ने वर्ष 2024 के लिए अपने विभिन्न मंचो के पदाधिकारियों का चयन किया। जिसमें विधि मंच अध्यक्ष पर रवींद्र कुमार एडवोकेट, उपाध्यक्ष आशीष विष्वकर्मा व गोपाल प्रसाद, चिकित्सा मंच अध्यक्ष डॉ दुर्गेश, उपाध्यक्ष डॉ अविनाश, श्रम मंच अध्यक्ष जैनेन्द्र चौहान, उपाध्यक्ष जितेंद्र मौर्या, युवा मंच में सत्यम उनकी टीम, मुस्कान मंच में अनिल, हरेंद्र तथा रामेश्वर, मण्डल अध्यक्ष डॉ राजीव पांडेय, उपाध्यक्ष ज़ीशान व सुशील, मण्डल सचिव जलालुद्दीन अंसारी, दिनेश मणि, तेरही कप्तानगंज प्रभारी अखिलेश, जहानागंज प्रभारी अजीत कुमार, तथा जिला टीम में उमेश सिंह, दिनेश राय, अरुण सिंह, शिवम् बरनवाल, राजीव अस्थाना, हरेंद्र यादव, जयप्रकाश, राजीव गुप्ता, राजन,, सुनील वर्मा, महेंद्र चौहान, डॉ मनोज, शनि वर्मा, रिंकू वर्मा,पप्पू, रवि प्रकाश के नाम पर चर्चा हुई।
हरिकेश विक्रम ने बताया कि अन्याय, भ्रष्टाचार, भ्रष्ट राजनीति के विरुद्ध अभियान को गति देने के लिए विभिन्न टीमों के कुछ पदाधिकारियों का चयन हुआ है। इसमें और पदाधिकारियों को जोड़कर हर घर को हम लोग जागरूक कर देंगे। इस अवसर पर कोर अध्यक्ष राजेश, नगर अध्यक्ष सुनील वर्मा, जावेद अंसारी, अनूप श्रीवास्तव,मनीष भार्गव, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
