अरुण कुमार यादव

आजमगढ़।
सदर विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को छतवारा बाजार के पास हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव रहे।
सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने कहा कि सात साल बीत गए पर एक भी परीक्षा पेपर लीक के बिना नहीं हो सकी। अग्निवीर और पेपर लीक के माध्यम से नौजवानों की कमर तोड़ने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। लाखों की संख्या में किसानों को सरकार की गलत नीतियों के वजह से आत्महत्या करने को मजबूर होना पड़ा। भाजपा जब यूपी की 80 सीटों पर हारेगी तभी प्रदेश और देश को दुश्वरियों से मुक्ति मिलेगी। पांचो विधानसभाओं में सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले टॉप 5 बूथों पर कार्य में प्राथमिकता दी जायेगी और पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया जायेगा। पूर्व मंत्री विजय लाल यादव ने अपनी गीतों के माध्यम से वोट की अपील किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बलराम यादव, एमएलसी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक अखिलेश यादव, संग्राम यादव, पूजा सरोज, नफीस अहमद, कमला प्रसाद यादव, करुणाकांत मौर्या,राम दुलारे राजभर, विधान सभा अध्यक्ष हरीशचन्द्र यादव, अशोक यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्तक्षता सूर्यभान पाल और संचालन शिव मूरत यादव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *