दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
शहर कोतवाली पुलिस शहर के राजघाट के पास से बाइक चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी की सात बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार हुए सभी चोर पूर्वांचल के जिलों में घूमकर वाहन चोरी करके उसे बेचने का काम करते हैं। पुलिस गिरफ्तार चोरों को जेल भेजवाकर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

अधिकारियों के मुताबिक सात अप्रैल को शहर कोतवार शशिमौली पांडेय, उपनिरीक्षक राजनरायण पांडेय, राजेंद्र प्रसाद पटेल मुखबिर के जरिए मिली सूचना के आधार पर राजघाट तिराहे से 5 अभियुक्त 1. रवि गौड़ पुत्र शिव प्रसाद गौड़ निवासी अमड़ी गोविन्द साहब थाना कटका जनपद अम्बेडकर नगर उम्र 19 वर्ष, 2. नीरज निषाद पुत्र धनश्याम निषाद निवासी ग्राम इमादपुर इन्दईपुर थाना बसखारी जिला अम्बेडकर नगर उम्र 20 वर्ष, 3. मोहम्मद कैफ पुत्र मोहम्मद फिदा हुसैन निवासी माधोपुर थाना जहागीरगंज जिला अम्बेडकर नगर उम्र 19 वर्ष , 4. चमन कुमार पुत्र अमरजीत निवासी देवरिया बुजुर्ग थाना राजे सुल्तानपुर जनपद अम्बेडकर नगर उम्र 22 वर्ष , 5. विशाल विश्वकर्मा पुत्र सत्य नारायण विश्वकर्मा निवासी बैरी बुजुर्ग थाना राजे सुल्तानपुर जनपद अम्बेडकर नगर उम्र 19 वर्ष को समय 3.45 बजे गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से चोरी की सात बाइक, दो तमंचा और तीन कारतूस बरामद हुए।

पूछताछ का विवरणः

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि हमारा एक गिरोह है, जिसका मुखिया रवि गौड़ है। उसका एक नाम शिवदत्त भी है। हम सभी लोग मिलकर गाड़ियों की चोरी कर नम्बर प्लेट बदलकर , इन्जन नं0 , चेचिस नं0 खराब कर गाड़ियों को सस्ते दाम , 4-5 हजार रुपये में बेच देते हैं। जो पैसा मिलता है, उसको आपस में बांट कर खर्च करते हैं। हम सभी लोग मिलकर जनपद अम्बेडकर नगर, बस्ती, गोरखपुर, मऊ तथा आजमगढ़ में गाड़ियों की चोरी करते हैं। चोरी करने के बाद गाड़ियों को एक स्थान पर इकट्ठा कर, नम्बर प्लेट बदलकर के ग्राहकों की तलाश कर बेच देते हैं। वर्ष 2023 में एक स्पेलेण्डर मोटर साइकिल UP50 AX 8747 कचहरी के पास से चोरी किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *