दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
नगर पंचायत मार्टिनगंज अध्यक्ष अपूर्वा सिंह, ब्लाक प्रमुख मार्टिनगंज यशवंत शर्मा व दोनों के प्रतिनिधि सौरभ सिंह बीनू की शनिवार को शानदार तरीके से भाजपा में वापसी हुई। लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के नेतृत्व में यह लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण किए।
शनिवार को लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय सभागार में उत्तर प्रदेश भाजपा ज्वाइंनिग कमेटी के अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की मौजूदगी में तीनों नेताओं को भाजपा में शामिल कराया गया।
इस बाबत मार्टिनगंज नपं अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख के संयुक्त प्रतिनिधि सौरभ सिंह बीनू ने कहा कि लालगंज सुरक्षित सीट से भाजपा की ऐतिहासक जीत होगी और मोदी सरकार के 400 पार के लक्ष्य को पूर्ण करने में आजमगढ़ की दोनों सीटों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। भाजपा विकास गांरटी लेती है और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के आधार पर आज नए भारत का निर्माण कर रही है।
प्रतिनिधि श्री सिंह ने आगे भरोसा दिलाया कि लालगंज संसदीय क्षेत्र में जो विकास ठप्प हो गया था। उसकी भरपाई लालगंज की जनता आगामी चुनाव में भाजपा को जीत दिलाकर करेगी। जिससे लालगंज सहित मार्टिनगंज में विकास की बयार बहती रहे।
बधाई देने वालों में पूर्व लालगंज सांसद नीलम सोनकर, जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष ध्रुव सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अखिलेश मिश्र गुड्डू, प्रेम प्रकाश राय, एमएलसी रामसूरत राजभर, लोकसभा प्रभारी धनश्याम पटेल, लोकसभा संयोजक विनोद राय, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम नारायण पांडेय, जयनाथ सिंह, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, विस प्रभारी संचिता चौहान सहित कई ब्लाक प्रमुख व नगर पंचायत अध्यक्ष व भाजपाजन आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *