
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आजमगढ़ लोकसभा चुनाव की गंभीरता को देखते हुए सपा ने
अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव को आजमगढ़ लोकसभा का प्रभारी नियुक्त किया है।
जिम्मेदारी मिलने के बाद अजीत कुमार राव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, छात्र, नौजवान, किसान, बेरोजगार, महिला के ऊपर हो रहे अन्याय, अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करके न्याय दिला सकती है। सपा ही संविधान और लोकतंत्र की रक्षा कर सकती है। उन्होने कहा कि
मौजूदा सरकार में अन्याय, अत्याचार,भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी चरम सीमा पर है। इस सरकार को अपराधी और माफिया लोगों का संरक्षण प्राप्त है।
यह हैं आजीत कुमार रावः
समाजवादी पार्टी के नेता अशोक कुमार यादव ने बताया कि अजीत कुमार राव फूलपुर तहसील क्षेत्र के रहने वाले हैं। जिले की राजनीति से इनका गहरा नाता रहा है। अजीत के पिता स्वर्गीय जगन्हू राम थे। जो जनता दल पार्टी के टिकट पर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र- सरायमीर से चुनाव लड़ चुके हैं। वे सन्- 1991 के विधानसभा चुनाव में मात्र 27 वोटों के अंतर से चुनाव हार गये थे। उन्हे हराने में पूरा तंत्र लगा हुआ था। अजीत कुमार राव उनके बेटे हैं।
