
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
समाजवादी पार्टी द्वारा मंगलवार को आजमगढ़ शहर से सटे गेलवारा गांव निवासी राजेश यादव को सपा मजदूर सभा का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के इस फैसले से समाजवादी पार्टी के लोगों में हर्ष का माहौल है।
मंगलवार को राजेश यादव आजमगढ़ पहुंचे। इस दौरान समाजवादी पार्टी कार्यालय में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी के लोगों ने राजेश को फूल मालाओं से लाद दिया।
इस दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि राजेश यादव कर्मठ नेता हैं। इन्हे जो जिम्मेदारी मिली है उसे निभाएंगे।
राजेश यादव ने कहा कि मेरा यह सौभाग्य है कि पार्टी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। मजदूर सभा की संगठन को और मजबूत बनाकर लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का रिकॉर्ड वोट से जिताया जाएगा। यह चुनाव देश के संविधान व लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। भाजपा गरीबों पिछड़ों दलित अल्पसंख्यक मजदूर किसानों का दमन व उत्पीड़न कर रही है।स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष व्यापार सभा संदीप रजत सेठ, देवनाथ साहु, प्रदेश सचिव शिवसागर यादव, हरिश्चंद्र यादव, संतोष अंबेडकर, निशांत राय टीपू, सतीश यादव, सुरेंद्र यादव, वेद प्रकाश आदि लोग उपस्थित थे।
