दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
लालगंज बाजार में स्थित एक मैरेज हाल में शुक्रवार की देर शाम को डाक्टर एसोसिएशन की तरफ से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद डाक्टरों को संबोधित करते हुए एसोशिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ डाक्टर एस आर सरोज ने कहा कि यह गर्व की बात है कि हम लोग भारत के सबसे खूबसूरत क्षेत्र में रहते हैं। हमारे एक तरफ जौनपुर, वाराणसी तो दूसरी तरफ आजमगढ़ और गाजीपुर है। इन जिलों के डाक्टरों के बीच रहते हुए हम सभी लोग अपनी गरिमा बचाते हुए चिकित्सा के क्षेत्र में नाम कर रहे हैं। डाक्टर सरोज ने नये डाक्टरों को इलाज से जुड़ी कयी महत्वपूर्ण टिप्स दिए। निवेदन किया कि कभी रुपये के अभाव में किसी गरीब का इलाज न रुकने पाए, इस बात का सभी लोग विशेष ध्यान रखेंगे। डाक्टर सरोज ने कहा कि यह किसी पुण्य का फल है कि हम लोग डाक्टर बने हैं। इस उम्मीद की कभी मर्यादा न टूटने पाए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डाक्टर प्रदीप कुमार एवं डा. श्रीनाथ मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डाक्टर पीके राय ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी लोग एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दिए।
इस अवसर पर डॉक्टर एम उपाध्याय, डॉक्टर मनोज प्रजापति, डॉक्टर सतीश चंद्रा, डाक्टर रामचंद्र सरोज, डॉक्टर रामनयन, डाक्टर अतुल गुप्ता, डॉक्टर अनिल विश्वकर्मा, डाक्टर राजवंत चौहान, डॉक्टर सुशील सिंह, डॉक्टर पीयूष गुप्ता, डॉक्टर सुभाष गुप्ता, डॉक्टर पी एल गुप्ता, डॉक्टर एस एन गुप्ता, डॉक्टर मोहम्मद अनवर, डाक्टर नोमान, डॉक्टर फरहान, डॉक्टर नोमान, डॉक्टर विमल सिंह, डॉक्टर डी एस सिंह, डॉक्टर शंकर राव, डॉक्टर नितेश, डॉक्टर डी के विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *