
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
निजामाबाद विधान सभा के तहबरपुर मंडल में और अतरौलिया विधान सभा के कोयलसा मंडल में शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व सांसद नीलम सोनकर उपस्थित रही।
भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब से देश और प्रदेश में आयी है तब से विकास की धारा बह रही है। चाहे वह धारा 370 को हटने से लेकर प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण होने तक आजमगढ़ में विश्वविद्यालय, हवाई अड्डा, रेलवे का काम हो सब भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हुआ है।
इस अवसर पर जिला प्रभारी मुराहू राजभर, लोक सभा संयोजक विनोद राय, जिला मंत्री अजय यादव, मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह, आशुतोष राय, रामशंकर वर्मा, ब्लॉक प्रमुख संतोष यादव आदि उपस्थित रहे।
