दैनिक भारत न्यूज
लालगंज, (आजमगढ़)।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गड़ौली गांव में मकान के नजदीक छत के बारजा से होकर गुजरे 11000 वोल्ट ( हाईटेन्सन तार) की चपेट में आने से भतीजी की मौत हो गयी। जबकि बुआ गंभीर रुप से झुलस गयी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर बनी हुई है।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गड़ौली गांव निवासी लालबहादुर यादव की बहन मालती यादव (50) पत्नी टिल्ठू निवासी उमरीश्री थाना गम्भीरपुर जिला आजमगढ़ व सोनी यादव (35) पत्नी शैलेश यादव निवासी सिधौना थाना मेहनाजपुर जिला आजमगढ़ गड़ौली आई थी। गुरुवार की रात्रि में बुआ मालती व भतीजी सोनी मकान के छत पर टहल रही थी कि छत के उपर से गये हाईटेन्सन तार की चपेट में बुआ आ गयी, बचाने गयी भतीजी ने बुआ को बचाया बुआ छत के नीचे जा गिरी, वही भतीजी हाईटेन्सन तार के चपेट मे आ गयी। दोनों को लालगंज के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान भतीजी सोनी यादव की मौत हो गयी। जबकि घायल मालती को हायर सेण्टर के लिए रेफर कर दिया गया।
