
दैनिक भारत न्यूज
लालगंज, (आजमगढ़)।
रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगाकर ग्राम सभा के लोगों ने मतदान का किया विरोध।
बताते चलें कि लालगंज ब्लाक अंतर्गत अकोल्ही ग्राम सभा में रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगाकर ग्रामवासी विरोध जाता रहे हैं। पूर्व प्रधान रामानुज मिश्र ने बताया कि पिछले 8 वर्षों से अकोल्ही मार्ग पर कोई भी कार्य नहीं हुआ। जिससे रास्ते की गिट्टी निकाल कर सब बाहर आ गई है। रास्ते पर जो गड्ढा बना हुआ है उस गड्ढे में बरसात के समय पानी भर जाता है। जिससे राहगीरों को आने-जाने में बड़ी दिक्कत होती है और इस समय रास्ते की गिट्टी निकल जाने से मोटरसाइकिल, साइकिल या पैदल चलने वालों का गिट्टी निकलने से साइकिल मोटरसाइकिल फिसल जाती है। जिससे दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है। इसलिए हम ग्रामवासी निर्णय किया है कि जब तक इस रास्ते का निर्माण व मरम्मत पूरी तरह नहीं हो जाता हम लोग राजनीतिक पार्टी का चुनाव में बहिष्कार करेंगे और वोट नहीं देंगे। इस अवसर पर रामपलट विश्वकर्मा, घनश्याम मिश्र, बिहारी लाल राम, शैलेश बिहारी राजभर सहित आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।
