दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
विधान सभा सगड़ी में रौनापार मंडल के इंद्रजीत महिला महाविद्यालय में गुरुवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, विशिष्ठ अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ सदर जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल और लोक सभा आजमगढ़ के सांसद व प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजक हरैया ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव द्वारा किया गया।
भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जब से सरकार देश और प्रदेश में आई है तब से विकास की धारा बह रही है।भारतीय जनता पार्टी की सरकार में आजमगढ़ में विश्वविद्यालय से लेकर हवाई अड्डा तक देने का काम किया है। देश में कोरोना जैसी महामारी के बाद भी यहां के किसी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नही करना पड़ा। कोरोना से लेकर अब तक सरकार ने मुफ्त का राशन देने का काम किया। कोरोना के समय में सरकार ने मुफ्त इलाज भी कराया। आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव जब से यहां के सांसद बने हैं। तब से आपके बीच रह कर सबके सुख दुख में शामिल होने का काम किया है।अब से पहले जो सांसद रहा है वह केवल चुनाव लड़ने आया, जीतने के बाद वह कभी पलट कर यहां नहीं आया। काम करना तो दूर की बात रही।
जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता हमेशा चुनावी मोड में रहता है। जब चुनाव की तारीखों का एलान हुआ है तब से हर कार्यकर्ता यह संकल्प लेकर काम कर रहा है कि लोक सभा सदर को जीतकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में आजमगढ़ को भी शामिल होगा।
लोक सभा आजमगढ़ सदर के सांसद व लोक सभा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वह राजनीतिक दल है, जिसमें सभी जाति धर्म में विश्वास रखने वाले लोगों का सम्मान होता है। मंच का संचालन जिला महामंत्री नागेंद्र पटेल ने किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अभय नारायण पटेल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव, यादव,रामजन्म यादव, छोटे लाल निषाद, मान सिंह, उमेश यादव , आशीष सिंह, अजय, विशाल, मनीष, अंकित आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *