

दैनिक भारत न्यूज
देवगांव, (आजमगढ़)। आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर देवगांव कोतवाली क्षेत्र के तरफकाजी ग्राम सभा के सोनरा पोखरा पर गुरुवार की शाम को कुत्ते से टकराकर बाइक सवार सड़क पर गिर गया, इसी बीच आजमगढ़ से वाराणसी की ओर जा रही अनियंत्रित बस युवक को कुचल दी। गंभीर रुप से घायल युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रेतवां चंद्रभानपुर में स्थित केक की दुकान पर काम करने वाले दो युवक जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के मुर्की से केक की सप्लाई देकर वापस जा रहे थे कि उपरोक्त स्थान पर 4 बजे के करीब मोटरसाइकिल कुत्ते से टकरा गई। एक युवक सड़क पर गिर गया। इसी बीच आजमगढ़ से वाराणसी की ओर जा रही बस ने उसे कुचल दिया। जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम करण (२२) निवासी कोइलारी बताया जा रहा है। कुत्ता भी मर गया है।
