दैनिक भारत न्यूज

अयोध्या।
श्री राम मंदिर अयोध्या परिसर में तैनात पीएसी के एक प्लाटून कमांडर को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से हड़कंप मच गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है।
गोली लगने से घायल हुआ कमांडेंट राम प्रसाद (53) हैं। मंगलवार को उन्हें संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगी है। गोली उनके सीने के पार हो गयी है। घटना के बाद मौके हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल अवस्था में कमांडर को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे लाइफ सपोर्ट सिस्टम के साथ लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। बता दें कि गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद अन्य सुरक्षाकर्मी भागकर मौके पर पहुंचे, तो राम प्रसाद के सीने में गोली लगी थी और वो जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे। इसकी जानकारी तुंरत उच्च अधिकारियों को दी गई और उन्हें मंडलीय हॉस्पिटल दर्शननगर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। वह अमेठी के रहने वाले हैं और उनका परिवार लखनऊ में रहता है। अयोध्या रेंज के आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि एक प्लाटून कमांडर को गोली लगी है। दुर्घटनावश चली गोली सीने से हो पार हो गई है। इसके चलते शरीर के कई अंदरूनी हिस्से को नुकसान हुआ। तत्काल एंबुलेंस बुलाई गई और लाइफ सपोर्ट सिस्टम के साथ लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जाया गया है। फिलहाल स्थिति नाजुक है और इलाज किया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर गौर करते हुए सच का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *