दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

लखनऊ।
हर्ष फायरिंग को लेकर सरकार, पुलिस और कोर्ट तीनों परेशान और सख्त हैं। बावजूद इसके हर्ष फायरिंग के मामलों पर रोक नहीं लग पा रहा है। ऐसे ही एक मामला मुजफ्फरनगर जिले में उजागर हुआ है। यहां की पुलिस शादी के मंडप में ताबड़तोड़ तीन राउंग फायरिंग करके फरार चल रही है। पुलिस फायरिंग करने वाली दुल्हनिया की तलाश में दिन रात एक कर दी है, अभी सफल नहीं हो सकी है।
शहर कोतवाली मुजफ्फरनगर में शादी समारोह में शान के लिए दुल्हन को हर्ष फायरिंग करना पड़ गया। सोशल मीडिया पर गोली चलाने का वीडियो वायरल होने के बाद से दुल्हन की मुश्किलें लगात बढ़ रही हैं। वायरल वीडियो में दुल्हन लगातार गोलियां चलाती नजर आ रही है। दुल्हन ने एक नहीं दनादन तीन गोलियां हवा में चलाई हैं। वीडियो वायरल के बाद पुलिस ने इस मामले में अज्ञात दुल्हन और दूल्हे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक दुल्हन की तलाश नहीं कर पाई है।
बता दें कि पिछले दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। जिसमें शादी समारोह के दौरान दुल्हन अपने दूल्हे के साथ पिस्टल से हर्ष फायरिंग करती नजर आ रही है। एक गोली चलाने के बाद पिस्टल जब रुक जाती है तो समारोह में मौजूद एक युवक दुल्हन को पिस्टल पकड़ना और गोलियां चलाने के बारे में बता रहा है। जानकारी होने के बाद दुल्हन लगातार तीन गोलियां हवा में चला देती है। दुल्हन हर्ष फायरिंग करने वाला वीडियो बनाकर किसी सोशल मीडिया पर डाल दिया, तो पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस ने अज्ञात दूल्हा-दुल्हन पर केस दर्ज कर लिया। केस दर्ज के बाद पुलिस ने पिस्टल वाली दुल्हन की जानकारी इकट्ठा करने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *