दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
शराब घोटाले में संलिप्तता पाए जाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को काफी जद्दोजहद के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के लोग कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपे। उधर अरविद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र के रालेगण सिद्धि गांव स्थित अपने पैतृक गांव से अन्ना हजारे ने एक बयान जारी किया है। प्रसिद्ध न्यूज एजेंसी के जरिए जारी बयान में अन्ना हजारे ने कहा कि ‘मुझे बहुत दुख हुआ कि अरविंद केजरीवाल जैसा आदमी जो मेरे साथ काम करता था। शराब के बारे में हम लोगों ने आवाज उठाई थी, वह आज शराब नीति बना रहा है। इसका मुझे दुख हुआ है, लेकिन करेगा क्या, सत्ता के सामने कुछ नहीं चलता। आखिर उसको जो गिरफ्तार किया। वह उनकी कृति से हुआ है। अन्ना ने कहा
जो हुआ है वह कानूनी के तौर हुआ है।
अन्ना हजारे ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को उनके कर्मों का फल बताया है। अन्ना हजारे ने यह भी याद किया कि कभी केजरीवाल उनके साथ शराब के खिलाफ आवाज उठाते थे। अन्ना ने इस बात का दुख जाहिर किया कि जो कभी उनके साथ शराब के खिलाफ काम करते थे, वह शराब नीति बनाने लगे।
बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तथाकथित शराब घोटाले में संलिप्ता उजागर होने पर गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी से पार्टी के लोगों में नाराजगी है। लोग अपने अपने तरह से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *