
दैनिक भारत न्यूज
निजामाबाद, (आजमगढ़)।
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना परिसर में गुरुवार को जिलाधिकारी आजामगढ़ विशाल भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने होली और चुनाव को लेकर थाना परिसर में क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक किया। जिलाधिकारी ने कहा चुनाव में अधिकारी और कर्मचारी अपने अपने क्षेत्र में संवेदनशील बूथों का भ्रमण कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पाबंद करें। डीएम ने होली के त्यौहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील किया। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर लाइसेंसी हथियार को जमा कराया जाय और संवेदनशील बूथों पर लोगों को चिन्हित कर पाबंद किया जाय। इस अवसर पर उपजिलिधिकारी निजामाबाद संत रंजन, सीओ सदर शुभम अग्रवाल, थाना प्रभारी निजामाबाद सच्चितानंद यादव, चौकी प्रभारी फरिहां प्रमोद कुमार सिंह, चेयरमैन निजामाबाद, व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश पाठक, प्रवीण कुमार सिंह, सहित आदि लोग उपस्थिति रहे।
