दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
गुरुवार की सुबह जिले के कई बड़े व्यापारियों के यहां इनकम टैक्ट की टीम ने एक साथ ही छापेमारी करके महत्वपूर्ण दस्ताबेज खंगाले।
शहर से लेकर लालगंज कस्बा के व्यापारियों के यहां आईटी टीम पहुंची है। आईटी टीम के इस छोपेमारी से व्यापारियाें में हड़कंप मच गया है।
इनकम टैक्स चोरी की सूचना पर आईटी टीम ने गुरुवार की सुबह एक साथ कई टीम गठित कर अलग-अलग व्यापारियों के यहां छापा मारने पहुंच गई। सुबह होते ही आईटी टीम की धमक से व्यापारियाें में हड़कंप मच गया। टीम द्वारा शहर के पांडेय बाजार व लालगंज कस्बा के गोला बाजार ​स्थित गल्ला व्यवसायी के यहां छापेमारी की सूचना है। बताया जाता है कि उक्त दोनों गल्ला व्यवसायी एफसीआई से जुड़ कर बड़े स्तर पर गेहूं व चावल की कालाबाजारी करते हैं। इन दोनों व्यापारियों के अलावा भी कई अन्य व्यापारियों के यहां टीम के दस्तक देने की सूचना आ रही है। हालांकि अभी कोई इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। फिलहाल आजमगढ़ के गल्ला व्यवसायी मनोज गुप्ता व लालगंज के गोलाबाजार निवासी गल्ला व्यवसायी राजेश गुप्ता के यहां आईटी टीम के दबिश की सूचना आ रही है। वहीं बड़े कारोबारियों के यहां आईटी टीम की दबिश के चलते कई बड़े कारोबारियों हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *