दैनिक भारत न्यूज

फूलपुर ( आजमगढ़ )।
स्थानीय कोतवाली परिसर में बुधवार को जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गयी। इस दौरान होली त्योहार, रमजान और लोक सभा चुनाव कराने को लेकर चर्चा किया गया। लोकतंत्र की मजबूती के लिए अधिक से अधिक मतदान करने को लेकर चर्चा किया गया।
मतदान में रुकावट की कही सूचना हो तो बताए, आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा। होली में कोई नई परंपरा न डाली जाय ,पूरानी परम्परा चालू रहेगी। होली मिलन को राजनैतिक रंग न दे। क्योंकि आचार संहिता लगी हुई है। साथ मे धारा 144 लगी हुई है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान के प्रतिशत को बढ़ाना है , लोगों को जागरूक करना है। चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए में सहयोग करें। चुनाव कराने में कही भी कोई दिक्कत आती है , तो तत्काल सम्बंधित अधिकारी को सूचना दें। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा कि कही कोई भी त्योहार और चुनाव से दिक्कत हो तत्काल अवगत कराएं। 112 नम्बर पर भी फोन करके बता सकते है ,112 नम्बर पर नाम गोपनीय रखने के लिए कहेंगे तो गोपनीय रखा जाएगा। कानून व्यवस्था का पालन करें। त्योहार और चुनाव में व्यवधान डालने वालों पर कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर एसडीएम श्यामप्रताप सिंह, तहसीलदार चमन सिंह, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार, कोतवाल शशिचंद चौधरी, अहरौला थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे, एडीओ विद्युत विनोद कुमार यादव, नगर अधिशासी अधिकारी बिक्रम कुमार, प्रधान अमित जायसवाल, अजय जायसवाल , महाप्रधान रिजवान अहमद, राकेश विश्वकर्मा, मो आरिफ, रफीक फूलपुर, मिठाई लाल आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *