
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
सिधारी स्थित एक होटल के सभागार में मोबाइल एसेसरीज कंपनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूरे उत्तर प्रदेश के डिस्ट्रीब्यूटर्स एवं सुपर स्टॉकिस्ट का सेमिनार आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के सभी डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ कंपनी के डायरेक्टर मिस्टर साहिल ड्यूरेजा, व नॉर्थ इंडिया हेड राहुल सक्सेना, एरिया सेल्स मैनेजर पंकज पांडे द्वारा सभी रिटेलर्स को स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कंपनी के सामानों को अत्यधिक मात्रा में मार्केट में बेचने वालों को स्कीम के तहत प्रोत्साहन के रूप में चेक भी प्रदान किया गया, साथ ही साथ समाज में अच्छा कार्य करने वाले लोगों को कंपनी की तरफ से सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से आजमगढ़ जनपद के प्रतिष्ठित बाल रोग विशेषज्ञ डा. दीपक पांडेय, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शरद मिश्रा, डा आरपी सिंह, समाजसेवी गप्पू सिंह, वरिष्ठ पत्रकार वसीम अकरम, पत्रकार सौरभ उपाध्याय को स्मृति चिन्ह वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कंपनी के डायरेक्टर ने कहा कि वर्तमान समय में ए आर यू मोबाइल एसेसरीज के समान लगभग हर घरों में उपलब्ध है। ए आर यू जो भी प्रोडक्ट बनाती है उसकी क्वालिटी का विशेष ख्याल रखती है। जहां बड़े-बड़े नाम से कंपनियों के सामानों को लोग पसंद करते थे। आज वही लोग ए आर यू की कंपनी के सामानों को पसंद करते हैं, खास वजह यह है कि हमारे सभी सामान मेक इन इंडिया के तहत हैं। हम लोगों के प्रधानमंत्री का नारा है कि स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ। उसी के तहत हम लोग अपने ग्राहकों में विश्वास के साथ कम दामों में अच्छी क्वालिटी की व्यवस्था करके सामानों को उपलब्ध कराते हैं। वर्तमान समय में ए आर यू की सबसे खास इलेक्ट्रॉनिक वॉच, ब्लूटूथ माइक, मोबाइल पावर बैंक चार्जर, एयर फोन, साउंड और चार्जर की विशेष मांग है। आजमगढ़ जिले के रहने वाले एरिया सेल्स मैनेजर पंकज पांडे ने बताया कि हम लोगों का प्रयास रहता है कि कम दामों में अच्छी सामान ग्राहकों को उपलब्ध करते हैं। अन्य कंपनियों की अपेक्षा हमारे सभी प्रोडक्ट बहुत ही सस्ते और बहुत ही टिकाऊ हैं, यही वजह है कि नामचिन कंपनियों को ए आर यू धीरे-धीरे पीछे कर कर मार्केट में उपलब्ध है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों से रिटेलर, डिस्ट्रीब्यूटर्स आए हुए थे।
