
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता और मंत्री रहे हीरालाल गौतम को अदालत से जमानत मिल गयी है। वह जल्द ही जेल से बाहर आ जाएंगे। यह जानकारी पूर्व मंत्री के पुत्र आनंद गौतम ने दी।
आनंद गौतम के मुताबिक साल 2010 में चुनावी रंजिश के चलते सरायमीर थाना क्षेत्र में हत्या कर दी गयी थी। जिसमें हीरालाल गौतम का भी नाम आया था। एमपी एमएलए कोर्ट की नीचली अदालत ने17 जनवरी 2020 को हीरालाल गौतम सहित अन्य को आजीवन कारावास की सजा सुना दिया। तभी से वह जेल में थे। जबकि परिवार को लोग उनकी जमानत के लिए शीर्ष अदालत में आवेदन किए थे। लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने हीरालाल गौतम को जमानत दे दिया है। वह जल्द ही अदालत से छूटकर बाहर आ जाएंगे। करीब चार साल बाद जेल से उनके बाहर निकलने पर समर्थकों में हर्ष का माहौल है। लोग उनके स्वागत की तैयारी में जुटे हैं।
