
दैनिक भारत न्यूज
लाटघाट, (आजमगढ़)।
भाजपा गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय की अध्यक्षता में रविवार को गोरखपुर कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें गोरखपुर, मऊ, बस्ती, देवरिया, बलिया और आजमगढ़ के सैकड़ो ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पूर्व ब्लाक प्रमुख, प्रधान संघ अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ सपा और बसपा छोड़कर आए हुए लोगों को भाजपा की सदस्यता दिला दिया। इस सभी लोगों को पट्टा, टोपी व माला पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिला दिया। यह लोग अन्य दलों में थे।
सहजानंद राय के नेतृत्व में आजमगढ़ जनपद के हरैया विकासखंड के पूर्व प्रमुख चंद्रशेखर यादव और हरैया विकासखंड प्रधान संघ के अध्यक्ष उमेश चंद यादव के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता छोड़कर डेढ़ दर्जन ग्राम प्रधानों ने लिया भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।
सहजानंद राय ने कहा कि कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी छोड़कर आए हुए सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का सम्मान व स्वागत भारतीय जनता पार्टी में है। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में क्लीनश्विप करेगी। सभी 80 सीटों पर विजय प्राप्त होगा और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।
00000
इन सपाईयों ने थामा भाजपा का दामनः
समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में हरैया ब्लाक के पूर्व प्रमुख चंद्रशेखर यादव ,वर्तमान ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष हरैया उमेश चंद यादव, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र यादव, साहडीह, रविंद्र चौहान सिरही, राम आधार पासवान बहावनपुर , शिवकुमार यादव अजगरा मगरवी, राजमन यादव अजगर मगरवी, मानसिंह हसनपुर, उमेश यादव करखिया, सईदुल अहमद भदौरा, सूर्यदेव यादव पूर्व प्रधान ,मुकेश प्रजापति पोखरा ,अमीर चंद यादव सोनोरा, गुल्लू सोमनाथ यादव रोशनगंज का नाम शामिल है। इनके साथ धर्मेंद्र यादव ,दुर्गेश यादव ,धर्मराज यादव ,अक्षय लाल गुप्ता, रामाशीष यादव, अनिल यादव, प्रबंधक धर्मेंद्र यादव ,मनोज यादव ,अरविंद यादव ,सतीश चंद यादव, शिवकुमार यादव ,बबलू यादव ,अमेरिका यादव ,रामबचन यादव ,अशोक यादव ,सुनील सिंह पटेल आदि भी आज से भाजपा का चोला ओढ़ लिए। यह लोग कभी सपा के सबसे भरोसेमंद सिपाही हुआ करते थे।
