दैनिक भारत न्यूज

बिंद्राबाज़ार, (आजमगढ़)।
गंभीरपुर थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता एसओ गंभीरपुर बसंत लाल ने किया।
थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में होने वाली किसी भी हरकत या कोई भी समस्या हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। ताकी समय रहते ही उस समस्या का समाधान हो सके। थानाध्यक्ष ने कहा कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए एसओ ने कहा कि आगामी दिनों में लोकसभा का चुनाव है और होली का त्यौहार है। आप सभी लोग आपसी सामंजस और भाईचारा बनाए रखते हुए प्रेम और स्नेह के साथ होली का त्योहार मनाएं। शांतिपूर्वक लोकसभा का चुनाव संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें। बैठक में मोहम्मदपुर ब्लाक के प्रधान संघ अध्यक्ष जिया लाल यादव, अरविन्द्र यादव , पिंटू प्रधान, अरविंद कुमार, दिवाकर, नौरंगी प्रजापति, राकेश यादव, अरविंद यादव, संजय कनौजिया, हरिद्वार यादव, मुसाफिर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *