

दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
लाभार्थी एवं बुनकर प्रकोष्ठ द्वारा शनिवार को निजामाबाद कस्बे में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लाभार्थियों व ब्लैक पटरी उद्योग से जुड़े कारीगरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश शिप्रा शुक्ला रहीं।
कार्यक्रम में क्षेत्र की तमाम महिलाएं और ब्लैक पाटरी उद्योग से जुड़े कारीगर मौजूद रहे। यह कार्यक्रम भाजपा लालगंज के जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अंकुर राज, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र राय शिवम् , जिला उपाध्यक्ष रजनीश जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष चंद्रहास राय, ऋतिक राय, संतोष गौड़, जिला मंत्री भाजपा प्रवीण सिंह, मंडल अध्यक्ष निजामाबाद अजय यादव, जिला मंत्री भाजपा समेत स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
