दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा शुक्रवार को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर मेहनाजपुर और बरदह थाने पर तैनात दो मुख्य आरक्षी को निलंबित कर दिया। एसपी के इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है।
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक बरदह थाने पर तैनात मुख्य आरक्षी संतोष कुमार यादव से 15 मार्च से हलका बीट और हलके के अपराधियों के विषय में जांच की गयी। इस दौरान संतोष कुमार यादव की लापरवाही उजागर हुई। वह अपने मूल दायित्वों के प्रति लापरवाह दिखाई दिए। ऐसे में मुख्य आरक्षी संतोष कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया। इसी क्रम में मेहनाजपुर थाने पर तैनात मुख्य आरक्षी सुभाष सिंह रघुवंशी द्वारा हमेशा थाने के वरिष्ठ लोगों से विवाद के कारण सुर्खियों में रहते हैं। इनके द्वारा क्षेत्र में भी दुकानदारों से अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं। इस तरह की क्षेत्र के तमाम दुकानदारों ने शिकायत किया है। ऐसे में मुख्य आरक्षी सुभाष सिंह रघुवंशी को निलंबित करते हुए एसपी ने सीओ सगड़ी को प्रारंभिक जांच सौंपी है। इस कार्रवाई से लापरवाह पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *