

दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
लोकसभा चुनाव की अभी घोषणा नहीं हुई है, लेकिन तैयारियां जोरों पर है। पुलिस के समक्ष चुनाव से पहले होली पर्व को शांति पूर्वक संपन्न कराना भी चुनौती बनी हुई है।
शुक्रवार को सीओ लालगंज हितेंद्र कृष्ण के नेतृत्व में सीआईएसएफ के जवानों और मेहनाजपुर थाने की फोर्स के साथ मेहनाजपुर बाजार, इटौली मोड़, सिधौना बाजार में पैदल गश्त किए। साथ ही लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया।
सीओ लालगंज हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि होली का पर्व संवेदनशील होता है। लोकसभा चुनाव के बीच यह त्यौहार होने से इसकी संवेदनशीलता बढ़ जाती है। सीओ ने कहा कि जहां जहां भ्रमण किया गया। वहां की जनता को सुरक्षा का भाव उत्पन्न कराते हुए चेतावनी दी गयी कि पर्व में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
