दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
रौनापार थाना क्षेत्र के चांदपट्टी गांव में गोबर पाथने से नाराज पड़ोसी महिला पर हथौड़ी और चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। महिला का इलाज चल रहा है। पुलिस बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दी। मामले की जांच जारी है।

यह रहा घटनाक्रमः
रौनापार थाने के चांदपट्टी गांव निवासी अनरूप पुत्र नौमी राम ने नौ मार्च को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि उसके घर की महिला घर से थोड़ी दूर पर स्थित खाली जमीन में गोबर पाथ रही थी। इस बात से नाराज होकर पड़ोसी अर्सलान पुत्र सहनवाज पहुंच गया। उसने कहा यहां गोबर पाथती हो तो घर पर गोबर की बास आती है। इसी बात से नाराज होकर अर्सलान ने महिला पर हथौड़ी और चाकू से हमला करके घायल कर दिया। गांव के लोग किसी तरह से बीच बचाव किए। घायल महिला का इलाज चल रहा। इस संबंध में एसओ रौनापार विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि तहरीर के मुताबिक केस दर्ज थी। बुधवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त हथौड़ी बरामद हुई। पुलिस अर्सलान को अदालत में पेश की। जहां से उसे जेल भेजवा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *