दैनिक भारत न्यूज

गाजीपुर।
जिले के मरदह गांव में सोमवार को हाईटेंशन तार के स्पर्श करने से बस में आग लग गयी। घटना के समय बस में करीब 30 से अधिक लोग बैठे हुए थे। बस बारातियों को लेकर जा रही थी। इस घटना में कयी लोगों के मरने का अनुमान लगाया जा रहा। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
बस शादी समारोह से लौट रही थी। हादसा गाजीपुर जिले के मरदह में हुआ है। मौके पर डीएम और एसपी समेत कई अधिकारी पहुंच गये हैं। बस मऊ के कोपागंज से बरात लेकर मरदह के महाहर धाम से आ रही थी। इस दौरान बस कच्चे रास्ते से आ रही थी। बस के साथ हादसा हो गया। बस में 30 से अधिक लोग सवार थे। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *