आशीष तिवारी

आजमगढ़।
भारत माता की जय के साथ प्रधानमंत्री ने संबोधन शुरू किया। औपचारिकता पूरी करने के बाद कहा कि आजमगढ़ का सितारा चमक रहा है। पहले आजमगढ़ दिल्ली के कार्यक्रम से जुड़ता था। आज आजमगढ़ से पूरा देश जुड़ा हुआ है। आजमगढ़ को पिछड़ा गिना जाता था। वही आजमगढ़ इतिहास रच रहा। श्रावस्ती, मुरादाबाद, चित्रकुट, पूणे, दिल्ली आदि पर नये टर्मिनल का उद्घाटन हुआ। बहुत तेजी से कार्य हुआ। जयपुर का एयर पोर्ट सोलह माह में तैयार हुआ। तीन हवाई अड्डे का शिलान्यास किया गया। जो हवाई यात्रा को आसान बनाएंगे। एक जगह से विकास की परियोजनाओं का उद्घाटन करता हूं तो विपक्ष चुनावी माहौल बता रहे हैं। पहले की सरकार पार्लियामेंट में केवल घोषणा और पत्थर गाड़ते थे। बाद में पत्थर और नेता खो जाते थे। देश देख रहा मोदी दूसरी मिट्टी का इंसान है। साल 2019 में किया वादा पूरा किया। 2047 तक देश को गति देने के लिए दौडा रहा हूं। इस पर पूरा पंडाल मोदी मोदी कहने लगा। इसे देखकर मोदी भावुक हो गये। मोदी ने देश की जनता का आभार व्यक्त किए।
मोदी की गारंटी देते हुए कहा कि आजन्मगढ़ विकास का गढ़ बना रहेगा।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजमगढ़ विकास की गति को देख रहा है। यहां के लोग माफियाराज और सरकारों का राज देखी है। अब लोग योगी आदित्यनाथ का यूपी भी देख रहा है। औद्योगिक क्षेत्रों का विकास हो रहा। आधुनिक इंस्फ्राट्रैक्चर को आगे बढ़ा रहे हैं।
आजमगढ़, मऊ और बलिया को कयी सौगात मिली है। आजमगढ़ रेलवे स्टेशन का विकास हो रहा। रेल परियोजनाओं लोकापर्ण और शिलान्यास किया गया। पांच हजार किमी से अधिक सड़कों का लोकापर्ण किया गया। युवाओं का सुनहरा भविष्य दिख रहा। किसानों को लाभ दिता जा रहा है। गन्ना किसानों को लाभ देते हुए दाम बढ़ा दिए गये हैं। पूर्व की सरकार गन्ना किसानों का पैसा नहीं मिलता। भाजपा सरकार ने किसानों का बकाया चुकाया। पराली से बायोगैस, बनाई जा रही है। गन्ना किसानों का भाग्य बदल रहा है।
भ्रष्ट्राचार में डूबी पूर्व की सरकार केवल भाजपा की छवि करा रही है। पूर्व की सरकार आतंकवाद, अपराध को बढ़ावा दी थी। हमारी सरकार उसे खत्म करके विकास के राह पर ला रही है। शिक्षा का बेहतर प्रबंध होने पर लड़कों को उच्चस्तरीय पढ़ाई के लिए छात्रों को लाभ मिलेगा। डबल इंजन की सरकार बेहतर काम कर रही है। यूपी का सांसद होने के नाते नहीं, बल्कि जनता की तरफ से बोल रहा हूं। यूपी की पहचान गांव में ब्रेडिंग सेरेमनी, राम मंदिर, सड़कों से हो रही है। यहां पर अब तुष्टिकरण का जहर फींका पड़ रहा है। परिवारवादी लोग बौखलाए हुए हैं। कहते हैं कि मोदी का परिवार नहीं है। लेकिन सवा सौ करोड़ जनता मेरा परिवार है। आजमगढ़ जो कहता है वह कर लेता है। यह विकास का उत्सव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *