
आशीष तिवारी
आजमगढ़।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11.30 बजे के करीब आजमगढ़ के मंदुरी हवाई अड्डे पर उतर गये। वहां पर लगाए गये अन्य उत्पादों का अवलोकन किए। साथ ही पार्टी की तरफ से निर्धारित नेताओं के साथ मुलाकात किए। इसके बाद वे मंदुरी हवाई अड्डे के ठीक सामने बनाए गये विशाल जनसभा स्थल पर पहुंचे। मंच के पीछे बनाए गये विकास योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद मंच पर पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ साथ में मौजूद रहे। सीएम ने मंच संभालते हुए बोले कि दुनिया के सबसे बड़े नेता का आजमगढ़ के ऋषि मुनियों की धरती पर आवगमन हुआ है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्या बोलेः
सीएम ने कहा कि आजमगढ़ की सात साल पहले क्या हाल था। अपराध चरम पर था, लेकिन उसी आजमगढ़ में पीएम नरेंद्र मोदी ने आजमगढ़ को आगे बढ़ने की सौगात दिए थे। पीएम पिछली बार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे दिए। पूर्वी अर्थ व्यवस्था को एक नयी पहचान दिए हैं। पीएम हवाई अड्डा समेत पांच नये एयरपोर्ट प्रदेश को मिलेगा। डबल इंजन सरकार काम कर रही है। अब हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज से उड़ेगा। यूपी में नौ एयर पोर्ट पहले से हैं। पांच और नया मिल रहा है। यहां विदेशी आक्रांताओं के चुलों को हिलाने वाले महाराजा सुहेलदेल विश्वविद्यालय का शुभारंभ हो रहा। संगीत महाविद्यालय हरिहरपुर बनाकर संगीत को पहचान, निजाबामाद की ब्लैक पाटरी, मुबारकपुर का रेशम उद्योग को बढ़ावा मोदी सरकार ने दी है। नरेंद्र मोदी की वजह से मिल रही देश को नयी पहचान।
