दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कुछ ही देर आजमगढ़ शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित मंदुरी हवाई अड्डे के पास पहुंचकर जनता को संबोधित करेंगे। साथ ही आजमगढ़ जिला सहित देश के अन्य जिलों में हवाई अड्डा सहित अन्य विकास के योजनाओं की सौगात देंगे।
प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में वाराणसी से चलकर पहुंचेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।
प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमजन की भीड़ उमड़ पड़ी है। जगह जगह सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गये हैं। उनके आने से पहले ही मंच और पंडाल में लोगों को व्यवस्थित बैठाने का क्रम किया जा रहा था। ताकि किसी प्रकार की कोई परेशानी न होने पाए। मंच पर कृष मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मंत्री दारा सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र सिंह, सुभासपा प्रमुख एवं मंत्री ओमप्रकाश राजभर, आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, एमएलसी विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रिय अध्यक्ष सहजानंद राय,अखिलेश मिश्रा गुड्डू, जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, श्रीकृष्ण पाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *