
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
दस मार्च दिन रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी हवाई अड्डा के पास आयोजित की गयी है। प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम की जोरशोर से तैयारी चल रही है। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदुरी पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिए। साथ ही उचित दिशा निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री की रैली को सफल बनाने के लिए भाजपाइयों को पूरी ताकत से लग जाने को कहा। वहीं सुरक्षा व अन्य मानकों को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान करीब एक घंटे तक कार्यक्रम स्थल पर रहने के बाद बैठक कर मुख्यमंत्री वापस चले गए। डीएम विशाल भारद्वाज ने बताया कि प्रधानमंत्री आजमगढ़ के हवाई अड्डे के साथ ही एनएचएआई, रेलवे व अन्य विभाग के करीब साढ़े 34 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। डीएम ने बताया कि करीब 12 से डेढ़ बजे तक प्रधानमंत्री का कार्यक्रम होगा। अभी मिनट टू मिनट प्रोग्राम नहीं आया है।
उधर भाजपा के क्षेत्रिय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि यह बड़े सौभाग्य की बात है की प्रधानमंत्री स्वयं आकर जनपदवासियों के लिए सौगातों की बारिश करेंगे। उनका आजमगढ़ का यह कार्यक्रम बहुत ही शानदार होने वाला है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, अखिलेश मिश्र गुड्डू आदि नेता मौजूद रहे।
