दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
विकास खण्ड सठियांव के ग्राम पंचायत सीही गांव निवासी 20 वर्षीय गरीब लाचार मजबूर प्लास्टिक एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित रामजीत चौहान जिसका इलाज PGI लखनऊ में चल रहा है।
PGI के डॉक्टरों द्वारा 15 लाख का स्टीमेट दिया गया है और ब्लड की आवश्कता है। जिसमें मुख्यमंत्री सहायता कोस से 2 लाख और प्रधानमंत्री राहत कोस से 3 लाख टोटल 5 लाख मिली है। अभी 10 लाख की आवश्कता है। जिसके सम्बंध में असहाय पीड़ित रामजीत चौहान की दवा इलाज के लिए सामाजिक कार्यकर्ता रामकुंवर यादव ने लौगों के समक्ष झोली फैलाई। राम कुंवर की पहल पर गांव वालों में 62521 हजार रुपये मिला। इस अभियान के सूत्रधार अंगद यादव, हरी राजभर, डा. राकेश यादव , रामप्रवेश यादव (जिला पंचायत सदस्य) अवधेश यादव, प्रबंधक डा. स्वामी नाथ मौर्य, राहुल यादव , पंचम यादव, बालचन्द चौहान, सत्येंद्र चौहान, सूर्यनाथ राजभर,अजय चौहान,मोहम्मद सहबाज,मोहम्मद मुनीश, हैपी पंडित, राजमती चौहान, लीलावती चौहान, कौशल चौहान,सोनू चौहान (क्षेत्र पंचायत सदस्य) ,अवधेश चौहान (प्रधान) मुनिलाल चौहान(पूर्व प्रधान) अनिल चौहान (सदस्य क्षेत्र पंचायत) इत्यादि ग्रामीणों ने मुहिम में चढ़ बढ़ कर भिक्षाटन किया। भिक्षाटन की कुल धन राशि पीड़ित रामजीत को सौंप दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *