सन् 1995 का बना है उक्त अंबेडकर ग्राम संपर्क मार्ग

उक्त मार्ग से सटे ही है कुड़हनी गांव स्थित मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय कुड़हनी

दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

बोझी ( मऊ )।
बड़रांव ब्लाक क्षेत्र का सरायसुदनी- खिजिरपुर अंबेडकर ग्राम संपर्क मार्ग (ढ़ाई किलोमीटर) अत्यंत बदहाल है। ऐसे में राहगीरों को आवाजाही में अत्यंत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। 
सन् 1995 की 29 सितंबर के प्रदेश की तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती द्वारा प्रदेश भर में चयनित अंबेडकर ग्राम संपर्क मार्गों के निर्माण कराए गए थे। इस योजना का नाम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम पर किया गया है। यह सड़क कुड़हनी गांव को जोड़ते हुए उसी समय अर्थात सन् 1995 का बना हुआ है। तबसे अबतक उसकी कभी भी ठीक से मरम्मत भी नहीं कराई गई। यदा कदा मरम्मत के नाम पर आधा अधूरा लीपपोती जरूर होती रही। अब तो सड़क नवनिर्माण किए जाने के योग्य हो गई है। सड़क बेहद उबड़ खाबड़ के साथ ही मार्ग का धरातल धंस गया है, जिसके उच्चीकृत किए जाने की नितांत आवश्यकता है। आवागमन की दृष्टि से उक्त संपर्क मार्ग काफी उपयोगी है। सरायसुदनी, पलिया महमूदपुर , कुड़हनी, खिजिरपुर , पटखौली, खोन्हाचवर , माधोपुर , इजरार , खंतिया, बड़रांव आदि दर्जनों गांवों के लोगों का उक्त संपर्क मार्ग से होकर काफी आवागमन होता है। ग्राम पंचायत, विधान सभा, व लोकसभा निर्वाचन के लिए कुड़हनी गांव में उक्त मार्ग के किनारे ही स्थित प्राथमिक विद्यालय (प्रथम) को मतदान केंद्र भी बनाया गया है। उक्त मतदान केंद्र ही ग्राम पंचायत चुनाव को छोड़कर , विधान सभा व लोकसभा निर्वाचन के लिए सरायसुदनी गांव के लोगों का भी मतदान केंद्र है। फिर भी उक्त संपर्क मार्ग की दशा सुधारने के संबंध में संबंधित अधिकारी संवेदनहीन बने हुए हैं। ऐसे में लोग मार्ग बदहाली की दुश्वारियां झेलने को विवश हैं। कई बार इलाकेवासियों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बात करके, पत्र सौंप कर उक्त संपर्क मार्ग को ठीक कराए जाने की मांग किया, मगर अधिकारियों की संवेदनहीनता की वज़ह से स्थिति जस का तस बनी हुई है।
माधोपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धीरेंद्र राय, समाजसेवी रामविनय मौर्य, शेषनाथ राय, कुड़हनी के अनिरुद्ध शर्मा, कैलाश सिंह पटेल, सरायसुदनी के रामशकल चौहान, रामविनय चौहान, इजरार के पूर्व प्रधान अशोक भारती, अतरसावां के श्रवण कुमार आदि ने शासन प्रशासन व विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उक्त संपर्क मार्ग के अच्छे तरीके से पुनर्निर्माण कराए जाने की पुरजोर मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *