
दैनिक भारत न्यूज
लाटघाट।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के टाड़ी विजयापार गांव निवासी अरविंद सरोज पुत्र शिव मूरत सरोज का चयन असिस्टेंट भू भौतिकी विधि के 38 वें रैंक पर हुआ है।
शुक्रवार को वह अपने गांव में आए। इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने बजा गाजा के साथ गांव में सम्मान स्वागत किया। परिजन तिलक लगाकर और फूल माला से स्वागत किए।
अरविंद सरोज की प्राथमिक शिक्षा विजयापार गांव में हुई। इंटरमीडिएट की शिक्षा चंद्रपति इंटर कॉलेज नेवादा करहा मऊ और बीएससी वीएचयू से किया। आईआईटी आईएसएम धनबाद से किया। पीएचडी राजीव गांधी पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट देल्ही से किया। पीएचडी जिओ फिजिक्स विषय से कर रहे हैं। असिस्टेंट भू भौतिकी विधि की परीक्षा 2 अप्रैल को 23 में हुई थी। जिसमें 23 वां रैंक प्राप्त हुआ। इनका चयन असिस्टेंट भू वैज्ञानिक पद पर हुआ। अरविंद सरोज ने इसका श्रेय माता-पिता व गुरुजरों को दिया। वर्तमान पीढ़ी के बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि शिक्षा पढ़ाई में तन्मयता से मन लगाकर पढ़ाई करें तो सफलता जरूर मिलेगी। पिता फार्मासिस्ट के पद से सेवानिवृत हुए हैं। माता प्रभावती देवी गृहणी हैं। भाई अजय बीएससी करके तैयारी करने में लगे हुए हैं। दो बहनें हैं भगवती और अर्चना।
स्वागत समारोह में प्रबंधक कैलाश राय ,भुंवर राय ग्राम प्रधान ,संदीप मास्टर सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित होकर मेधावी अरविंद सरोज का स्वागत व अभिनंदन किया।
