
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
अहरौला थाने की पुलिस शुक्रवार को सोशल मिडिया पर वर्तमान और पूर्व मुख्यमंत्री की फोटो से मजाक उड़ाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर ली। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजवा दिया।
पुलिस के मुताबिक सात मार्च अहरौला थाने के शम्भूपुर (पूरा) गांव निवासी सिद्धार्थ सिंह उर्फ हैप्पी सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें लेदौरा गांव निवासी ऋषिकेश उर्फ रिकी यादव पुत्र बरखू यादव को आरोपित किया है। आरोप है कि रिकी यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो से गंदा मजाक उड़ाते हुए सोशल मिडिया पर वायरल किया है। सोशल मिडिया प्लेटफार्म के जरिए अभद्रता और भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले आरोपी रिकी यादव को शुक्रवार को अहरौला थाने की पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजवा दी।
