दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के टहरकिशुनदेवपुर गांव के प्रधान बलराम निषाद की लाश गुरुवार की सुबह गांव में पेड़ पर लटकती हुई मिलने से सनसनी फैल गयी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। लोगों में तरह तरह की चर्चा होने लगी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी।
गांव वालों के मुताबिक बुधवार की रात करीब 11 बजे फोनकर किसी ने प्रधान को मिलने के लिए बुलाया था, इसके बाद वह घर नहीं पहुंचे। सुबह उनकी लाश पेड़ की डाल से लटकती हुई देखी गयी। लोगों के मुताबिक जिस तरह से शव जमीन साथ स्पर्श कर रहा है, वैसे लग रहा है कि उसे लटकाया गया है। बलराम निषाद प्रधान एवं भाजपा के नेता भी थे। पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि बलराम की मौत हत्या है या फिर आत्महत्या। पुलिस गुत्थी सुलझाने के लिए अपने स्तर से जांच कर रही है। उधर बलराम की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। गांव वालों में इस बात को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *