दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
समाजवादी छात्र सभा के अध्यक्ष कुणाल मौर्य के प्रथम जनपद आगमन पर आजमगढ़ जिले के विभिन्न छात्र संघों के नौजवानों और पार्टी के नेताओं द्वारा मालाओं से पार्टी कार्यालय में स्वागत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन युवजन सभा के प्रदेश सचिव निशान्त राय टीपू ने किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि आज हम समाजवादी छात्र सभा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष कुणाल मौर्य को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह का आपका कार्य रहे की राजनीति में आप बड़ी ऊंचाई पर पहुंच सके बस आपको पद के अनुरूप आचरण करना है और नए-नए छात्रों नौजवानों को जोड़कर पार्टी को मजबूत करना है और पार्टी की आवाज को बुलंद करना है। उन्होंने नौजवानों से कहा कि आज देश केवल समाजवादी विचारधारा से आगे बढ़ सकता है और उन्होंने कहा कि अब आपकी जिम्मेदारी है कि जनपद के नौजवानों को समाजवादी विचारधारा से जोड़ें। इसीक्रम में नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के अध्यक्ष सरफराज आलम मंसूर ने कहा कि बहुत समय के बाद किसी नौजवान का स्वागत करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में समाजवादी पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो नौजवानों की क्षमता के अनुसार पार्टी में दायित्व देती है। आज राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के PDA के नारे को बुलंद करते हुए जो जिम्मेदारी एक मौर्य समाज से आने वाले कुणाल मौर्य को दी गई उससे पिछड़े वर्ग में PDA के नारे को और मजबूती मिली है, मैं आशा करता हूं कि कुणाल मौर्य आने वाले समय में पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे इसी क्रम में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा की कुणाल मौर्य जैसा नौजवान छात्रसंघ की राजनीति से वंचित युवाओं को उसका हक दिलाने के लिए और छात्र संघ के चुनाव को पुनः शुरू करवाने के लिए छात्रों की आवाज को बुलंद करेंगे ऐसी कामना है। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा की समाजवादी पार्टी ने आजमगढ़ छात्र सभा की कमान कुणाल मौर्य को देकर पिछड़े वर्ग के नौजवानों को राजनीति की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया गया है, उन्होंने कहा कि जब-जब नौजवानों ने ठाना है तब-तब देश में सत्ता परिवर्तन हुआ है।
इसी क्रम में समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश सचिव निशान्त राय टीपू ने कुणाल मौर्य को समाजवादी छात्र सभा का जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज देश बहुत ही नाजुक दौर से गुजर रहा है और ऐसे वक्त में सबसे ज्यादा जिम्मेदारी किसी की है तो वह नौजवानों की है जिन नौजवानों की आवाज को बुलंद करने के लिए कुणाल मौर्य जिले के छात्र नेताओं को लेकर सड़क से लेकर बूथों तक को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डीएवी राजेश यादव, शैलेंद्र यादव, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अध्यक्ष वरुण यादव, मेंहनगर विधानसभा के नेता आशुतोष चौधरी आशु, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य छात्र सभा अर्पित आनंद श्रीवास्तव, सुंदरम तिवारी, वेद प्रकाश यादव, जिला अध्यक्ष युवजन सभा दुर्गेश यादव छात्र नेता रोशन यादव, दिवाकर मौर्य,पंकज मौर्य,सौरभ मौर्य, राजेश मौर्या, श्रीचंद मौर्य, रघुवीर मौर्य,संदीप मौर्य, अजय मौर्य,दीपक मौर्या,रणधीर मौर्य, प्रशांत मौर्य, कृष्णा मौर्या, अर्पित मौर्य, संदीप मौर्य, सर्वेश मौर्य, मक्कू मौर्य, आनंद यादव प्रदीप यादव रंजीत यादव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *