दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आजमगढ़ जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा 5 मार्च दिन मंगलवार को सुब साढ़े दस बजे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूकेंगे।
यह जानकारी सोमवार को कार्यक्रम संयोजक अपराजिता सिंह ने दी।
उन्होने कहा कि सभी लोग साढ़े दस बजे तक डीएवी पीजी कॉलेज में एकत्रित होंगे। इसके बाद पदयात्रा निकाली जाएगी। जो गांधी तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट चौराहा पर पहुंचेगी. वहां पर ममता बनर्जी का पुतला फूंक जाएगा। उन्होने बताया कि पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के संदेश खाली में महिलाओं के साथ हो रहे बर्बरता पूर्वक हुए कृत्यों के विरोध में जिला अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस अवसर पर ज्यादा से ज्यादा लोग मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *