दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
लालगंज लोकसभा क्षेत्र में आने वाले लालगंज, दीदारगंज, फूलपुर पवई, अतरौलिया और निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र के अलग अलग गांव के रहने वाले करीब पांच हजार से अधिक महिला, पुरूष सोमवार को पावन पवित्र धाम अयोध्या का दर्शन पूजन करने के लिए रवाना हुए। यह सभी दर्शनार्थी कुछ 658 बसों और 50 से अधिक छोटे वाहनों से गये हैं।
इन दर्शनार्थियों को लोहरा टोल प्लाजा पर भारतीय जनता पार्टी लालगंज के जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व सांसद नीलम सोनकर, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रजनीश जायसवाल ने हरी झंडी देकर रवाना किया।
टोलप्लाजा के पास जब दर्शनार्थियों से भरे वाहन जब इकट्ठा हुए तो भक्तों ने जय श्री राम का जारदार नारे लगाए। जिससे पूरा क्षेत्र राम नाम की धुन से गुंजायमान हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *