दैनिक भारत न्यूज

लखनऊ।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार पवन सिंह को भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को आसनसोल लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन दूसरे दिन रविवार को पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से साफ मना कर दिया। यह जानकारी पवन ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर पोस्ट करके दी है। पवन सिंह ने साफ तौर पर चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने अपने संदेश में लिखा, भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन किसी कारणवश मैं आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा। बता दें कि यहां पर टीएमसी से मशहूर फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिंहा सांसद है और पुनः चुनावी मैदान में ताल ठोंकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *