

दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
लोक सभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। शनिवार को जारि की गयी सूची के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 195 को टिकट दिया गया है। इसमें लालगंज से नीलम सोनकर और आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ का भी नाम शामिल है।
शनिवार को जारी सूची में पीएम मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे।
राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि 195 में 28 हमारी मातृ शक्ति है, 50 से कम उम्र वाले 47 उम्मीदवार हैं। अनुसूचित जाति के 27, अनुसूचित जनजाति के 18 और पिछड़ा वर्ग के 57 उम्मीदवार हैं। मालूम हो कि बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने कैंडिडेट्स के नाम तय करने को लेकर मैराथन बैठक की थी। इस दौरान करीब 16 राज्यों के लिए नामों पर विचार-विमर्श किया गया था।


