दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रविवार को जिले में आगमन होने की सुगबुगाहट है। इसको देखते हुए प्रशासन अपने स्तर से तैयारी करने में जुट गया है। हालांकि शनिवार की शाम तक कार्यक्रम का कोई प्रोटोकाल नहीं आया था, तैयारी जोरशोर से चल रही है।
अधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री रविवार को मंदुरी हवाई अड्डा और महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण करेंगे।
जिले में मंदुरी हवाई अड्डा से दो मार्च को उड़ान शुरू होने का अनुमान था, लेकिन किन्हीं कारणों से उड़ान टल गयी। जबकि सदर तहसील के आजमबांध गांव में महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है। काफी कार्य पूर्ण हो चुके है। हवाई अड्डा व विश्वविद्यालय का लोकार्पण कभी भी हो सकता है। अनुमान है कि हवाई अड्डा और विश्वविद्यालय का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या गृहमंत्री अमित शाह कर सकते हैं। यही कारण है कि मुख्यमंत्री स्वयं निरीक्षण करने के लिए आ रहे हैं। मुख्यमंत्री जिले के दौरे के दौरान इन दोनों कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
मुख्यमंत्री के जनपद आगमन को देखते हुए प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया है। तैयारियों को अंतिम रूप देने की कवायद में प्रशासनिक अमला जुटा है। तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *