सीएमओ साहब का नहीं है दलालों से नाता, तो क्यों नहीं कर रहे हैं कार्यवाही

दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
मंडलीय चिकित्सालय में धन उगाही का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मरीजों से अवैध धन लूटने में आजमगढ़ सदर के डॉक्टर व उनके चहेते कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सरकार लाख प्रयास कर ले, लेकिन आजमगढ़ के डॉक्टर व स्टॉप सरकार को बदनाम करने पर तुले हुए हैं। सरकारी अस्पताल के कर्मचारियों को नहीं है योगी आदित्यनाथ का डर और ना ही बुलडोजर का भय सता रहा है। आजमगढ़ मंडलीय चिकित्सालय अपने कारनामे को लेकर हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। आजमगढ़ सदर अस्पताल जहां एक तरफ डॉक्टर तो दूसरी तरफ दलालों का अड्डा बना हुआ है। यह दलाल डॉक्टर के शह पर मरीजों से मनचाहा पैसा ऐंठ ले रहे हैं। कुछ इसी तरीके का मामला फिर आजमगढ़ सदर अस्पताल का सामने निकल कर आया है। जिसका एक वीडियो शोसल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा हैं। लेकिन अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। आंख का ऑपरेशन कराने गए गरीब बेबस लाचार मरीज से डॉक्टर और कर्मचारी ऑपरेशन के नाम पर लगभग ₹10000 की मांग करता है। वही मरीज अपनी मजबूरी बताते हुए कहा कि हम लोग बहुत गरीब परिवार से हैं साहब, इस पर डॉक्टर का असिस्टेंट मरीज से ऑपरेशन के नाम पर ₹3500 रुपये ऐंठ ही लिया है। जिसका वीडियो भी बहुत तेजी से वायरल भी हो रहा है। इस घटना की सच्चाई जानने के लिए जब मीडिया कर्मी आजमगढ़ S.I.C अमोद कुमार से मिले तो वह मीडिया कर्मियों को भी गोल-गोल घूमाने लगे। कहा जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *