दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
पुलिस लाइन सभागार में अभियोजन निदेशालय के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में मंडल स्तरीय बैठक आयोजित किया इया। जिसमें कानून और विवेचना से जुड़ी कयी महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी साझा की गयी।
बैठक में अभियोजन कार्यालय मऊ, बलिया व आजमगढ़ के शासकीय अधिवक्ता, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी, संयुक्त निदेशक एवं पुलिस संवर्ग के क्षेत्राधिकारी मऊ, बलिया व आजमगढ़ एवं आजमगढ़ के समस्त थानों के विवेचक गण मौजूद रहे।
अपर निदेशक अभियोजन परिक्षेत्र आजमगढ़ भानू प्रताप पाण्डेय की अध्यक्षता में एक जुलाई 2024 से लागू होने वाले भारतीय न्याय संहिता 2023 (अतिथि सी0के0 राय, संयुक्त निदेशक अभियोजन मऊ समय-15.00 से 15.30 बजे तक), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 ( शमसाद हसन ज्येषठ अभियोजन अधिकारी आजमगढ़, समय-15.30 से 16.00 बजे तक) तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 ( प्रभाष रंजन गुप्ता सहायक अभियोजन अधिकारी, श्रीराम संजीवन वर्मा संयुक्त निदेशक अधिकारी आजमगढ़/ विपिन चन्द्र भाष्कर अधिकारी के द्वारा सेमिनार आयोजित किया गया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी प्रशासन आजमगढ़ राहुल विश्वकर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *