दैनिक भारत न्यूज

लखनऊ।
लोकसभा चुनाव से पहले ही सरकार पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग में लगी हुई है। इसीक्रम में बुधवार को तीन जिलों के एसपी समेत छह आईपीएस आधिकारियों का ट्रांसफर किया है।
जिनका ट्रांसफर किया गया है। उसमें एसपी अमेठी के पद पर तैनात रहे आईपीएस इलामारन को एसपी मऊ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसी तरह से अनुप कुमार सिंह को एसपी अमेठी बनाया गया है। जबकि एसपी मऊ रहे अविनाश पांडेय को एसपी पीलीभीत का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा एसपी सीबीसीआईडी लखनऊ आईपीएस सुनीता सिंह को 37 वीं वाहिनी पीएसी कानपुर, पुलिस उपायुक्त आगरा रवि कुमार को 11 वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर बनाया गया है। जबकि अतुल शर्मा एसपी पीलीभीत को पुलिस उपायुक्त आगरा का चार्ज सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *