दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा आगामी त्यौहार एवं लोक सभा निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद में कानून व शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आईटीआई परिसर में बुधवार को शस्त्रों को परखा। साथ ही उसका प्रयोग कराया। ताकि यह पता चल सके कि पुलिसवाले उन हथियारों को चलाने में कितने दक्ष हैं। इसके बाद पुलिसवाले अपने अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त किए।
उक्त फ्लैग मार्च में अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल, सहायक पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल, थाना प्रभारी कोतवाली, पीएसी की बटालियन, क्यूआरटी के साथ शहर कोतवाल शशिमौली पांडेय के साथ शहर के बड़ादेव से चौक, तकिया तिराहा, कोर्ट तिराहा आदि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया है। इसी तरह से जिले के सभी सीओ और कोतवाल, थानाध्यक्ष अपने अपने थाने की फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *