

दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आझमगढ़।
बोर्ड परीक्षा 2024 के निरस्त होने की सोशल मीडिया पर उड़ती खबरों के बीच मंगलवार को डीएम विशाल भारद्वाज और एसपी अनुराग आर्य ने जिले के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर वहां का हाल जाना।
सरकार की तरफ से नकल विहीन परीक्षा कराने का निर्देश दिया है। इसके तहत प्रशासन की तरफ से बेहतर प्रबंध किए गये हैं। नकल माफियाओं पर नजर रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया। सभी केंद्रों पर पुलिस का सख्त पहरा है। मंगलवार को दोनों अधिकारी
यूपी बोर्ड परीक्षा- 2024 के दृष्टिगत मुबारकपुर इंटर कालेज, ओझौली इंटर कालेज एवं दयानन्द इण्टर कालेज सठियावं थाना मुबारकपुर में चल रही परीक्षा एवं सीसीटीवी कैमरे आदि का निरीक्षण किया गया। फोर्स के साथ दोनों अधिकारियों के पहुंचने से हड़कंप मचा रहा।
बता दें कि पुलिस भर्ती परीक्षा की तरह किसी ने सोशल मिडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो लगाकर बोर्ड परीक्षा निरस्त होने की अफवाह फैलाई गयी थी। पुलिस अफवाह फैलाने वाले की तलाश की जा रही है।
