

दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
जनता की सहुलियत के लिए सरकार हमेशा सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों को निर्देश पर निर्देश जारी कर रही है , लेकिन अधिकारी और कर्मचारियों पर कोई असर नहीं दिख रहा। इसका साफ उदाहरण मंगलवार को लालगंज तहसील परिसर में मौजूद आपूर्ति विभाग कार्यालय में देखने को मिला। यहां दोपहर बारह बजे तक दफ्तर का ताला ही नहीं खुला था। तमाम महिला पुरूष कार्यालय के आसपास भटकते नजर आए।
बता दें कि तहसील परिसर में मौजूद पुलिस चौकी के ठीक सामने आपूर्ति विभाग लालगंज का कार्यालय है। जहां से लोगों के राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण किया जाता है। लोगों के मुताबिक इस कार्यालय में कर्मचारियोन की मनमानी से लोग परेशान हैं। तहसील के अधिकारी सहित अन्य जिम्मेदारों का भी ध्यान इस समस्या की ओर नहीं जा रहा।
