दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
शहर को हीरापट्टी मुहल्ले में गत दिनों महिला को घायल कर कान, नाक और गले से आभूषण छीनकर दिन दहाड़े भागने वाले दोनों बदमाशों में से एक बदमाश और शहर कोतवाली पुलिस का आमना – सामना हो गया। दोनों तरफ से की गयी फायरिंग में पुलिस की गोली से एक लुटेरा घायल हो गया। इसके पास से तीस हजार रुपये तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद हुई।
शहर कोतवाल शशिमौली पांडेय के मुताबिक सुभाष चंद्र पांडेय हीरापट्टी के रहने वाले हैं। वह जौनपुर जिला अस्पताल में ब्लड बैंक के प्रभारी हैं। 19 फरवरी को उनकी पत्नी घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। पता पूछने के बहाने उससे आभूषण छीन लिए थे। शहर में अन्य घटनाओं को भी यह गैंग अंजाम दे चुका है। इन्हें पकड़ने का दबाव था। पुलिस दिनरात एक की थी।

गिरफ्तारी का विवरणः
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के मुताबिक शहर कोतवाल शशिमौली पाण्डेय मय हमराह को सूचना मिली कि उपरोक्त घटनाओं को कारित करने वाले गैंग का सदस्य किसी घटना को कारित करने के उद्देश्य से सर्विस लेन कटहटा के पास से गुजरने वाले हैं। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शशिमौली, उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद पटेल, उप निरीक्षक अनुपम जायसवाल मय हमराह द्वारा कटहटा पर चेकिंग प्रारम्भ की गयी, समय करीब 21:55 बजे एक मोटर साइकिल सवार आता दिखाई दिया। जिसे रुकने का इशारा किया गया तो मोटर साइकिल सवार पीछे मोड़कर भागने के प्रयास में फिसलकर गिर गया। उक्त बदमाश अपने आप को पुलिस से घिरता देखकर पुलिस बल पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने लगा। पुलिस बल द्वारा पर्याप्त चेतावनी के बाद भी फायरिंग की गयी। जिसके पश्चात पुलिस बल आत्मरक्षार्थ नियंत्रित फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल बदमाश की पहचान शोभित उर्फ कल्लू गौतम पुत्र गोविन्द्र निवासी दुधली पोस्ट झिंझाना थाना झिंझाना जनपद शामली उम्र 26 वर्ष के रुप में हुई। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल आजमगढ़ रवाना किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, बाइक आदि बरामद हुआ।

पूछताछ का विवरणः- गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि उसका एक गैंग है। जिसमें तीन लोग 1. सोभित उर्फ कल्लु पुत्र गोविन्द निवासी दूधली थाना झिन्झाना जनपद शामली, 2. सुमित पुत्र राजु निवासी जटान खानपुर थाना झिन्झाना जनपद शामली, 3. कपिल पुत्र वेद प्रकाश छोटा खानपुर डेरा भगीरथ थाना झीन्झाना जनपद शामली सम्मिलित है। अभियुक्त व उसके साथी घूम-फिर कर एकान्त गलियों में जाकर लोगों से नाम पता पूछने के बहाने महिलाओं के पहने हुये जेवर को जबरदस्ती छिनकर भाग जाते है।
उपरोक्त गैंग ने आजमगढ़ के आलावा जनपद देवरिया, सन्तकबीर नगर में भी लूट की घटनाएं कारित किये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *